दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन में श्री सिद्धिविनायक जी की दी भावभीनी विदाई
      26 September 2023

बिंदु पांडे
25.09.2023 दिन सोमवार को दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन की प्रधान शाखा, एस-11, जी-ब्लॉक, दुर्गाप्रसाद दुबे मार्ग, गुजैनी, कानपुर ने विघ्नहरण श्री सिद्धि विनायक जी को भावभीनी विदाई दी एवं प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष पं० श्री के. ए. दुबे पदमेश जी ने बताया कि देव या देवी का आह्वान, प्राण-प्रतिष्ठा और विसर्जन एक ही समय में होता है। गणपति जी का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। इसी कारण उनका आह्वान, प्राण-प्रतिष्ठा और विसर्जन मध्याह्न काल में ही होता है। जबकि देवी का आह्वान, प्राण प्रतिष्ठा और विसर्जन प्रातःकाल होता है।

सन् 2005 से दुखहर्ता गणराज गजानन के महोत्सव का भव्य आयोजन विद्यालय मे होता आ रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापना से विसर्जन वाले दिन तक विद्यालय परिवार नित्यप्रति भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना करता है और प्रसाद ग्रहण करता है विसर्जन वाले दिन भण्डारे का आयोजन किया जाता है और सभी को प्रसाद वितरित किया जाता है।

सर्वप्रथम इस महोत्सव के आयोजन की शुरूआत विद्यालय के सी.ई.ओ. श्री सौमित्र दुबे ने की थी। इस बार प्रथम दिवस गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं विधिवत् पूजन श्री सिद्धार्थ दुबे एवं श्रीमती एकता दुबे ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री क. ए. दुबे पदमेश, अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ दुबे, सी.ई.ओ. श्री सौमित्र दुबे, प्रधान शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़, द्वितीय शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती क्षमा धवन तथा तृतीय शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्स्ना मिश्रा, समन्वयक श्रीमती एकता दुबे, श्रीमती अपर्णा दुबे, एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Twitter