दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन में 90 का श्रमदान स्वच्छ भारत अभियान संपन्न हुआ
      01 October 2023

बिंदु पांडे
01.10:2023 दिन रविवार को दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन की प्रधान शाखा, एस-11, जी-ब्लॉक, दुर्गाप्रसाद दुबे मार्ग, गुजैनी, कानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यालय में प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, जिसमे विद्यालय संस्थापक श्री के. ए. दुबे पदमेश, अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ दुबे, सी.ई.ओ. श्री सौमित्र दुबे, प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़, समन्वयक श्रीमती एकता दुबे, श्रीमती अपर्णा दुबे समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपने उपस्थिति दर्ज कराकर श्रम भागीदारी का निर्वहन किया।

इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यालय के मुख्य द्वार से संबद्ध मार्ग एवं पिछले द्वार से संबद्ध मार्ग पर झाडू लगाकर मार्गों को स्वच्छ करके श्रमदान स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया।
Twitter