दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन के बच्चों ने किया रावण दहन
      24 October 2023

बिंदु पांडे
दिनांक 21.10.2023 दिन शनिवार को दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन की प्रधान शाखा, एस-11, जी-ब्लॉक, दुर्गाप्रसाद दुबे मार्ग, गुजैनी, कानपुर के जूनियर विंग के बच्चों ने परंपरा से चले आ रहे दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय में रामलीला का मंचन किया। जूनियर विंग एवं सीनियर विंग के बच्चों ने रामलीला के पात्रों के अनुसार पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधान धारण कर रामलीला कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने रामायण के सभी पात्रों की भूमिका का निर्वहन किया। अंत में राम-लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले बच्चों ने रावण के पुतले पर तीर छोड़कर उसे जला दिया। सभी बच्चों ने पुतले को जलता हुआ देखकर खुशी का इजहार किया और भगवान् श्रीराम की जय-जयकार की रावण का पुतला धू-धूकर जल गया। इस प्रकार उन्होंने बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार की विजय का संदेश दिया और जीवनपर्यन्त अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के संस्थापक श्री के. ए. दुबे 'पदमेश', अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ दुबे, सी.ई.ओ. श्री सौमित्र दुबे, प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़, समन्वयक श्रीमती एकता दुबे, श्रीमती अपर्णा दुबे एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ एवं बहुत-बहुत बधाइयाँ दीं।
Twitter