अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा डॉ मीनू पांडेय सम्मानित
      07 November 2023

बिंदु पांडे
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा माचना कालोनी, शिवाजी नगर में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भव्य संगीत संध्या के दौरान फिल्म के नये पुराने गीतों के साथ भक्तिमय गीतों की भी प्रस्तुति दी गई। कलाकारों द्वारा शिव जी एवं काली माँ के रुप में मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विश्वास सारंंग, माननीय पी सी शर्मा एवं महापौर नगर निगम श्री किशन सूर्यवंशी ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपने काम से अपनी पहचान बनाने वाले चौदह विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए डाॅ मीनू पांडेय नयन को सम्मानित किया गया। उन्हें जूना अखाड़ा उज्जैन के महामंडलेश्वर स्वामी श्री शैलानन्द जी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्री संतोषाचार्य जी महाराज, उत्तराखंड के कर कमलों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के जिला अध्यक्ष श्री संजय व्यास एवं जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का रोचक संचालन निवेदिता व्यास जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सुस्वादु रात्रिभोज ग्रहण किया।

डॉ मीनू पांडेय नयन तीन विषयों में पीएचडी हैं। इन्होंने इक्कीस अकादमिक पुस्तकों के प्रकाशन के साथ चार साहित्यिक पुस्तकों का सृजन भी किया है। बुंदेली रामायन आपकी चर्चित पुस्तक है। आपको साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
Twitter