क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज कॉलेज की भूमि तिवारी छात्रा ने जीता खेलो इंडिया वुमेंस प्रतियोगिता मे ब्रोंज मेडल।
      23 December 2023

आकांक्षा अवस्थी
लवली प्रोफरेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब मे डिनांक 16 /12/2023 से 17/12/2023 तक खेली गई खेलो इंडिया वुमेंस प्रतियोगिता मे क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज की छात्रा भूमि तिवारी B.A.III सेमेस्टर ने भी हिस्सा लिया और उक्त प्रतियोगिता मे कांस्य पदक प्राप्त कर कॉलेज का एवं शहर का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य संरक्षक प्रो. जोज़ेफ डेनियल ने विजई छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भबिस्य की कामना की।

मालूम हो कि भूमि ने इससे पहले यू. पी. यूथ बालिका मिनी ओलंपिक्स गेम मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।इसके आधार पर उनका चयन खेलो इंडिया में किया गया। खेलो इंडिया में कांस्य पदक जितने के आधार पर भूमि का चयन नेशनल चैंपियनशि के लिए हुआ है।उक्त अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ आशीष कुमार दुबे, प्रो. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ हिमांशु , आदि ने विजेता को बधाई देकर उनका स्वागत किया।
Twitter