सिद्धनाथ घाट पर 1100 मीटर की चुनरी गंगा मे समर्पित की
      26 December 2023

आकांक्षा अवस्थी
श्री मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान मे सिद्धनाथ घाट पर भजन कीर्तन, भंडारा, चुनरी अर्पित व आरती की गई। जिसमे बालयोगी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने कहा कि 11,00 लीटर दूध सवा कुंतल दही,शहद अर्पित किया गया। 1100 सौ मीटर चुनरी साडी अर्पित की गई। 51 आचार्यो मां गंगा का पूजन व अनुष्ठान किया,शाम को भजन संघ्या व भव्य गंगा आरती की गई। इसका संचालन विजय चौरसिया ने किया। उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने भी शिरकत किया। उन्होने गंगा महोत्सव के कार्यक्रम को सराहा, वह जल्द ही सिद्धनाथ घाट को एक नया स्वरूप दिया जायेगा।इसमे प्रमुख रूप से ,जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव, दिलीप कुमार मिश्रा ने स्मृति चिन्ह देकर अवतरण दिवस की शुभकामनाये दिया। इसमे प्रमुख रूप से अशोक त्रिवेदी,मनीष मिश्रा,विजय चौरसिया,प्रशांत त्रिपाठी,गोविंद कृष्ण शुक्ला, विनोद गुप्ता,किरन पाण्डेय, पुष्पा जायसवाल, लक्ष्मी पाण्डेय आदि लोग आये है।
Twitter