31 December 2023

प्राची श्रीवास्तव (लेखक,कवि)
नव वर्ष की शुभकामना,
शुभ वर्ष की है कामना,
हो हर्ष पूरित वर्ष यह,
सबका हो मंगल वर्ष यह,
केवल है इतनी कामना,..||१||

नव वर्ष की शुभकामना
शुभ वर्ष की है कामना

आदित्य की पावन किरण से ,
होगा अब मंगलाचरण ,
भूखण्ड के प्रति खण्ड को,
पावन करेंगी, रश्मियां||२||

शुभ वर्ष की है कामना ,
नव वर्ष की.................

आरोग्य सुख , संवृद्धि हो,
सौभाग्य में नित वृद्धि हो,
हो विश्व में नूतन पहल,
भारत प्रगति की कामना||३||
नव वर्ष की..........

उत्थान और उत्कर्ष हो,
देवत्व पूरित वर्ष हो,
नव वर्ष में,नव हर्ष हो ,
है विश्व हित की कामना||४||

नव वर्ष की शुभकामना ,
शुभ वर्ष की है कामना।।

Twitter