जीएसवीएम में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस
      27 January 2024

वरुण सुल्तानिया
75 वा गणतंत्र दिवस जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्जरी विभाग के डॉक्टर जीडी यादव द्वारा आजादी के दीवानों की गाथा का सुंदर चित्रण तथा संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की व्याख्या तथा नवनिर्मित भारत की उपलब्धियां की चर्चा कर की गई।

डॉ सुमन लता वर्मा द्वारा शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों अनेक उपाय सुझाए गए। इसके बाद प्राचार्य डॉक्टर संजय काला द्वारा नशा सेवन न करने तथा मतदान की शपथ दिलाते हुए संविधान निर्माण के राष्ट्रीय नायक डॉक्टर बी आर अंबेडकर के योगदान की चर्चा करते हुए छात्रों को नए शोध एवं निष्ठा से शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया गया। प्राचार्य द्वारा मेडिकल कॉलेज को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए समस्त कर्मचारी,संकाय सदस्य तथा डॉक्टरों को धन्यवाद दिया गया।
इतना ही नहीं प्राचार्य द्वारा शोध कार्य में उपलब्धि के लिए डॉक्टर यशवंत राव, डॉक्टर परवेज़ खान एवं जूनियर डॉक्टरों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ प्राचार्य द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक हॉस्टल में सबसे साफ कमरा रखने के लिए तीन छात्रों तथा परिसर से नामित सफाई कर्मचारी, माली एवं आया के साथ-साथ अंडरग्रेजुएट तथा पोस्टग्रेजुएट हॉस्टल में ध्वजारोहण करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमृता एवं डॉक्टर शालिनी ने किया।
Twitter