लखनऊ विश्वविधालय के दर्शनशास्त्र विभाग के द्वारा दिनांक 31/01/2024 को मिशन शक्ति के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया
      05 February 2024

आकांक्षा अवस्थी
लखनऊ विश्वविधालय के दर्शनशास्त्र विभाग के द्वारा दिनांक 31/01/2024 को मिशन शक्ति के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया । इस कार्यक्रम की डायरेक्टर प्रोफेसर मधुरिमा लाल ने छात्रों को संबोधित किया। इसकी ऑर्गेनाइजर विभाग की विभागाध्यक्षा डॉक्टर रजनी श्रीवास्तव थी।कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्षा के स्वागत के साथ हुआ। उसके पश्चात मिशन शक्ति के डायरेक्टर मधुरिमा लाल के द्वारा कार्यक्रम की थीम को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद व्याख्यान दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर राकेश चंद्रा के द्वारा दिया गया। उनके व्याख्यान का विषय GENDER ENSITIZATION था। उन्होंने अपने व्याख्यान के माध्यम से ये समझाने का प्रयास किया की कैसे समाज लिंग विभेद का सामना कर रहा है और और इस विभेद के कारण के रूप में कौन कौन से कारणों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। प्रमुख कारणों के रूप में सामाजिक व्यवस्था, प्राकृतिक एवं शारीरिक संरचना को स्वीकार किया। उनके द्वारा यह भी बताया गया इन सभी कारणों के होने पर भी हम कैसे समाज में होने वाले इस विभेद को दूर कर सकते हैं , इसकी भी चर्चा की। वैश्विक स्तर पर लिंग विभेद और उनके कारण भी उनके व्याख्यान के शामिल रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में कन्या भूर्ण हत्या के साथ साथ लिंग के आधार पर होने वाले भेद भाव को भी स्पष्ट किया।कार्यक्रम में विभाग की विभागाध्यक्षा रजनी श्रीवास्तव के साथ साथ विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राजेंद्र वर्मा, डॉक्टर प्रशांत शुक्ला , डॉक्टर राजेश्वर प्रसाद एवं डॉक्टर ममता सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभाग के शोध छात्रों के साथ साथ स्नातक , परस्तानक के छात्र सामिल रहे। विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के भी प्रोफेसर्स कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
Twitter