कैंसर नहीं रहा अब असाध्य
      09 February 2024

Dr Nirupama Pandey Misra
कैंसर से आज भी हजारों लोगों मौत के मुंह में चले जाते हैं। महिलाओं में बच्चेदानी का कैंसर पूरे विश्व का २५%भारत में होता है। इसलिए इसके बचाव की जानकारी ज़रुरी है , इससे 100% इस कैंसर से बचाव संभव है।इसी विषय पर डा निरुपमा मिश्रा डायरेक्टर राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ हिमालय कंपनी द्वारा आयोजित एक सेमिनार में प्रवक्ता रही। उन्होंने विश्व कैंसर दिवस (४ फरवरी) के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया कि सरकार द्वारा हाल में किशोरों को (९-१५ वर्ष) को राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन स्कूलों में लगवाने का आदेश इस जानलेवा कैंसर से बचाव की ओर एक सराहनीय कदम है।

इसके अलावा स्वस्थ जीवनशैली (नियमित व्यायाम, तंबाकू आदि के सेवन से दूर रहना), समय-समय पर अपनी जांच (स्क्रीनिंग )कराते रहने से भी सभी प्रकार के कैंसर से बचाव संभव है। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं और किशोरियों में माहवारी से संबंधित समस्याओं और इनके निदान पर चर्चा की। सकारात्मक जीवन शैली और स्वस्थ खानपान में गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचाव निहित है। यह डा निरुपमा मिश्रा ने इस सेमिनार में बताया जिसमें लखनऊ की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ सम्मिलित रही।
Twitter