यूपी दिवस के अवसर पर राजभवन द्वारा 26 जनवरी 2024 को श्री अन्न (मोटा अनाज) पर एक प्रतियोगिता आयोजित
      08 February 2024

आकांक्षा अवस्थी
यूपी दिवस के अवसर पर राजभवन द्वारा 26 जनवरी 2024 को श्री अन्न (मोटा अनाज) पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।राजभवन द्वारा आयोजित श्री अन्न प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं अन्य सरकारी विभागों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय श्री अन्न से बने व्यंजन थे। प्रतियोगिता का आयोजन राजभवन में किया गया। लगभग 146 महिलाओं ने प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन कराया। प्रतियोगिता को मुख्यतः निम्न वर्गों में विभाजित किया गया था - बालक वर्ग, गर्भवती महिलाएं, युवावस्था वर्ग एवं वृद्धावस्था वर्ग।लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉ अर्चना सिंह (विधि संकाय) ने युवावस्था वर्ग में प्रथम एवं डॉ अमिता कनौजिया(प्राणीशास्त्र विभाग) ने वृद्धावस्था वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रथम पुरस्कार विजेता डॉक्टर अर्चना ने कोदो मिलेट्स से हल्की-फुल्की इडली का साउथ इंडियन प्लैटर बनाया।

डॉ अमिता कनौजिया ने विभिन्न प्रकार के मिलेट्स से लड्डू बनाए। अन्य प्रतिभागी महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के मिलेट्स से पिज़्ज़ा, पानी के बताशे,कचौड़ी,अप्पे, केक, पेस्ट्री, हल्वा, सूप जैसे कई व्यंजन बनाएं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण पानी पुरी रहा जिसमें कीवी का पानी और स्प्राउट की फिलिंग थी। माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सभी प्रतियोगियों से उनके व्यंजन के बारे में विस्तार से पूछा, उनके गुण एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी ली। राज्यपाल महोदया ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं सभी प्रतियोगियों को मिलेट्स से भरा थैला उपहार स्वरूप प्रदान किया।
Twitter