गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय पेंचक सिलात अंतर विश्वादियालय प्रतियोगिता
      08 February 2024

आकांक्षा अवस्थी
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय पेंचक सिलात अंतर विश्वादियालय प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय के बी. पी. एड के छात्र विनय विश्वकर्मा ने 65 किग्रा में रजत पदक जीत कर लखनऊ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

पिछले वर्ष भी इसी प्रतियोगिता में रिशांक अग्रवाल ने भी रजत पदक विजेता बने थे। इस उपलब्धि के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो आलोक कुमार राय जी ने विनय को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लखनऊ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो रूपेश कुमार ने विनय को रजत पदक के लिए शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों को आधुनिक कॉम्बैट खेलो के प्रति बढ़ती रुचि के लिए अंतर विश्वविद्यालय खेल संगठनों का आभार व्यक्त किया है।
Twitter