बच्चों के चेहरे खिले।
      17 February 2024

हंसराज हंस
अंतोदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा महात्मा गांधी विद्यालय बनेठा में कपड़े व खिलौने बांटे। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बनेठा में अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा भेजे गए 50किलोग्राम के कार्टून में छोटे बच्चों के कपड़े, खिलौने व पुस्तकें प्राप्त कर बच्चे झुम उठे।

जिला सेवक शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय उनियारा व हंसराज तंवर ने बताया की अंतोदय फाउंडेशन द्वारा टोंक जिले में स्कूली बच्चों की सहायता के लिए लगातार इस तरह के प्रयास किए जा रहे है। मधुसूदन नारनोलिया प्रधानाचार्य व विद्यालय स्टाफ द्वारा फाउंडेशन के भामाशाहों का बहुत बहुत आभार जताया।इस अवसर पर रामावतार मिश्र, देवनारायण गुर्जर,सुनील बैरवा, जितेन्द्र मेहरा, सुमित दीक्षित, देवराज गुर्जर, गिर्राज प्रसाद गुर्जर अध्यापक उपस्थित थे।
Twitter