NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
      24 February 2024

राजीव मिश्रा
राष्ट्रीय सेवा योजना डी एस एन कॉलेज उन्नाव में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभ उद्घाटन चंद्रपाल सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय गलगलहा में प्रातः 10:30 बजे बहुत ही हर्ष के साथ हुआ।
कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन गांव के प्रधान श्री प्रमोद शर्मा जी द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ विपिन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट रवि रंजन ने सरस्वती मा का पूजन कर कर कार्यक्रम ka विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना त्रिवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों एवम स्वयं सेवियों का स्वागत किया।

लेफ्टिनेंट डॉ विपिन सिंह ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश्य बताएं और कहां की समुदाय के मध्य सेवा की भावना से कार्य करिए। लेफ्टिनेंट रवि रंजन सर ने सभी को एक दिन के लिए सभी को औद्योगिक प्रशिक्षण देने का वादा किया। प्रधान जी ने सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी एवं शशि मैं ने सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहने के लिए कहा।
स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना एवं लक्ष्य गीत गया और नृत्य भी प्रस्तुत किया।
मतदाता जागरूकता रैली भी निकल गई।
विद्यालय भवन में ही भोजन बनाया गया और सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी के साथ भोजन किया एवं खेल कूद किया।
Twitter