राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक व्याख्यान माला
      29 February 2024

Rajeev Misra
इण्डियन सांईस काँग्रेस एसोशियेशन, कानपुर चैप्टर और डी०ए-वी० कालेज के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आज 28 फरवरी, 2024 को एक व्याख्यान माला डी०ए-वी० कालेज प्रेक्षागार में आयोजित की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डी०ए-वी० कालेज की प्रबन्ध समिति की सचिव श्रीमती कुमकुम स्वरूप ने वैज्ञानिक चिंतन और विज्ञान का समाज और देश की प्रगति में योगदान का उल्लेख किया। प्रबन्ध समिति के संयुक्त सचिव ई० गौरवेन्द्र स्वरूप ने भारतीय वैज्ञानिकों के एतिहासिक योगदान पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि प्रो० रचना अस्थाना, निदेशक, AITD कानपुर ने प्रौद्योगिकी में पर्यावरण की सुरक्षा एवं जलवायु के संरक्षण पर विचार व्यक्त किया।

मुख्य वक्ता डा० विजय प्रताप सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं डा० दुर्गेश त्रिपाठी, एमिटी विश्वविद्यालय, नोयडा ने विभिन्न वैज्ञानिक खोज और शोध की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया। प्रारम्भ में स्वागत प्राचार्य प्रो० अरूण कुमार दीक्षित द्वारा सम्पन्न हुआ एवं धन्यवाद प्रस्ताव प्रो० सुधीर कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम के संयोजक द्वारा दिया गया।
Twitter