अभिनव तिवारी ने भाजपा की सदस्यता
      06 March 2024

मुजम्मिल अहमद
दिनांक 6/3/2024 दिन बुधवार को कॉंग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिनव तिवारी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी एवं उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के नेतृत्व में लखनऊ भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली।अभिनव तिवारी ने 20 साल कांग्रेस पार्टी के विभिन्न संगठन के पदों पर काम किया है।वर्तमान में PCC सदस्य भी रहे हैं। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खरगे के राम मंदिर के विरुद्ध दिए बयान से छुब्ध थे जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी जी द्वारा बनवाए गए विश्व स्तरीय मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के भव्य मंदिर से प्रेरित है तथा देशहित में कार्य कर रही भाजपा की नागरिक शिक्षा,सुरक्षा और स्वास्थ की ट्रिपल sss नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अभिनव तिवारी देश की प्रमुख सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था मानस संगम के संस्थापक डॉ. बद्री नारायण तिवारी जी के पौत्र है। जिन्होंने हाल ही में मरणोपरांत मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई के लिए देह दान कर दिया। अभिनव तिवारी दक्षिण शैली प्रयाग नारायण बैकुंठ मंदिर (शिवाला) के प्रबंधक भी है।जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी,नानाजी देशमुख, स्वामी नृत्य गोपाल दास जी महाराज अयोध्या, जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य जी महाराज (विद्याभास्कर) अयोध्या, जगद्गुरु स्वामी डा. राघवाचारय जी महाराज अयोध्या, डा.करण सिंह दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा जी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस वेंकट चलइया, आचार्य विष्णु कांत शास्त्री, राष्ट्रकवि सोहन लाल द्विवेदी, रामायण सीरियल के निर्माता रामानंद सागर समेत देश की तमाम गणमान्य हस्तियां दक्षिण शैली मंदिर में पूजा अर्चना करने पधार चुकी हैं। अभिनव तिवारी हिंदी एवं साहित्यिक,सामाजिक संस्था मानस संगम के आजीवन सक्रिय सदस्य है। साथ ही अपने छात्र जीवन में कई बड़े प्रदेश स्तरीय सफल आंदोलन भी किए है।स्वंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से है जहां परबाबा(चाचा) वेंकटेश नारायण तिवारी कानपुर देहात क्षेत्र से प्रथम सांसद एवं संविधान सभा के सदस्य रहे है, वहीं परबाबा स्व. शेष नारायण तिवारी कानपुर के प्रथम एजुकेशनल चेयरमैन रहे हैं।
Twitter