महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
      09 March 2024

Dr Nirupama Pandey Misra
नारी शक्ति को समर्पित एक दिन यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,लखनऊ में धूमधाम से मनाया जाता है।इस वर्ष भी कई आयोजन हुए।इसी क्रम में राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ में डाक्टर निरुपमा मिश्रा के सौजन्य से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का निवारण किया गया और दवाये वितरित की गई। लगभग २० महिलाओं ने इसका लाभ उठाया। इसमें श्रीमती उमा सिंह समाजसेवी और पर्यावरण संरक्षण पर बहुत काम करतीं हैं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित रही। उन्होंने महिलाओं को जागरुकता का सन्देश दिया। डाक्टर निरुपमा मिश्रा ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अपनी स्टाफ को भी सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह दिवस महिलाओं को अपने स्वास्थ्य आदि के लिए जागरूक होने की याद दिलाता है। साथ ही महिलाओं की सफलता में पुरुषों के योगदान की भी सराहना की।हर घर में स्त्री पुरुष मिलकर ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। हालांकि अभी भी समाज में लैंगिक असमानता मौजूद है पर सरकार द्वारा इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अजंता हास्पिटल लखनऊ में भी डा निरुपमा मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित रही। यहां डा गीता खन्ना के सौजन्य से महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए वाकथान आयोजित किया था जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जाकरुकता फैलाना था। इसी क्रम में लखनऊ एकैडमी आप पीडियाट्रिक्स ने अपने महिला डॉक्टर्स का पोस्टर जारी कर उन्हें सम्मानित किया। इस प्रकार के आयोजनों के लिए सभी को साधुवाद।
Twitter