महाशिवरात्रि पर्व व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह
      09 March 2024

Dilip Kumar Mishra
समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को महिला एकता सम्मान से सम्मानित किया गया।

महाशिवरात्रि व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" समारोह आज रायल रेस्टोरेंट, एन टू रोड में धूमधाम से मनाया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोज अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरूआत भोले बाबा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं सशक्तिकरण पर केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है, महिलाओ को आगे बढ़ने से भष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। महिला ने प्रीती सिह ने गीत कोमल है कमजोर नही तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देनी वाली मौत भी तुझसे हारी है गीत को महिलाओ ने काफी सराहा गया। ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा)ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के उपलब्धियों व अधिकारों को मनाने के लिए समर्पित है। महिलाओ को अपने अधिकार जानने चाहिये, महिलाये कमजोर नही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार प्रदान करना है।खुद एक महिला होने पर गर्व होता है। भारतीय संस्कृति को घ्यान में रखकर महिलाओं को आगे बढाने में हम सबको मिलकर कार्य करना है। इसमें प्रमुख रूप से सरोज अग्रवाल, प्रीति सिंह, अर्चना सिंह, श्वेता सिह,सोना सिह,रोली सिह,निलंबरी पाण्डेय, पूनम शर्मा, राधिका शर्मा, नीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, संगीता अग्रवाल,सहित 15 महिलाओ को महिला एकता सम्मान से सम्मानित किया।
Twitter