मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार
      07 April 2024

Dr Nirupama Pandey Misra
7 April हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्व स्वास्थ्य दिवस की तरह मनाया गया।यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की ७६ वी वर्षगांठ का भी अवसर है इसलिए इस बार इसके कई डाक्टरों व संस्थाओं ने अनेक आयोजनों द्वारा स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।इसी क्रम में अजंता हास्पिटल लखनऊ में में भी हेल्थ मार्च का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ के कई सम्मानित डाक्टरों ने हिस्सा लिया। इसमें डा निरुपमा मिश्रा भी आमंत्रित रही। उन्होंने इस बार की थीम " मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार" पर एक कविता द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को बताया।इस अवसर पर डा अनिल खन्ना वह डा गीता खन्ना जो अजंता हास्पिटल के डायरेक्टर हैं उन्होंने ने भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा डा निरुपमा मिश्रा ने अपने केंद्र राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ में भी लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुझाव दिये। लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने भी इस दिवस पर कई आयोजन किए।इन सबका उद्देश्य लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है।
Twitter