हरजिंदर नगर मे कैडिल मार्च, चैत्र नवरात्र पर 9 अप्रैल को विशाल रैली निकाली जायेगी
      08 April 2024

बलराम सिंह
श्रीमद्भभागवद्गीता जयंती आयोजन समिति, उत्तर प्रदेश की कानपुर प्रांत इकाई के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस बार भी भारतीय नव वर्ष पर कानपुर महानगर में विशाल गीता संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 9 अप्रैल 2024 (मंगलवार) को भारतीय नव वर्ष के शुभारम्भ दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 पर नव वर्ष गीता संदेश यात्रा व सांस्कृतिक संध्या महोत्सव का आयोजन किया जा रहा, यह बात मोर मुकुट ने आज हरजिंदर नगर चौराहे पर स्थित कैडिल मार्च के दौरान कही,उन्होने यह भी कहा कि
पाण्डु नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (जे. के. टेम्पल) पर सायं 5 बजे समागम होगा। यहाँ सांस्कृतिक संध्या महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। डाक्टर के के शुक्ला ने कहा कि इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. सपना बनर्जी व शिवम् वर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत होगा,साथ ही ढींगरा ग्रुप के द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ की जायेगा। सभी यात्राएँ मनोज इंटरनैशनल चैराहा, जी.टी. रोड, श्याम नगर में एकत्रित होंगी। यहाँ की यात्रा का संचालन राजीव महाना,अरूण चैतन्य पुरी महराज, बलराम सिह करेगे। इस कैडिल मार्च मे सुशील गुप्ता,पियूष सिह, जितेंद्र चौरसिया,मोरमुकूट, आदि लोग मौजूद रहे।
Twitter