लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए
      21 April 2024

दिलीप कुमार मिश्रा
भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान मे आज हमारा दायित्व और भागेदारी विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन जी एन के इंटर कॉलेज, सिविल लाइन मे किया गया। कानपुर नगर लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा का लोकतंत्र के पावन पर्व पर हमे अपने मत का प्रयोग अवश्य करना है, भीषण गर्मी मे चुनाव हो रहे है, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये मतदान करने से देश मजबूत होगा। नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ ने विकास की जो गंगा बहाई है, हमे आगे बढ़ाने का कार्य करना है। इसमे प्रमुख रूप से दिवाकर मिश्रा,गोष्ठी डॉ अंगद सिंह, डॉ ओम प्रकाश सिंह, डॉ गिरीश मिश्र, डॉ दिवाकर मिश्र, एम डी द्विवेदी, आर के सिंह, अखिलेश मिश्र, अशोक कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
Twitter